
नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान, जो साउथेम्प्टन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक-दूसरे से मुकाबला करने को तैयार हैं। नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को जगह मिल गई है, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को उसे समय तगड़ा झटका लगा, जब उनको नंबर वन की गद्दी से हटा दिया गया। उनकी जगह अब ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने ली है। विलियमसन अब स्मिथ के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही लबूशाने तीसरे नंबर पर काबिज हैं। भारत के विराट कोहली इंग्लैंड के जो रूट को को पछाड़कर चैथे स्थान पर आ गए हैं।
भारतीय कप्तान 814 अंकों के साथ चैथे नंबर पर पहुंच गए हैं। क्योंकि जो रूट का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में साधारण रहा। इस बीच कोहली को ऋषभ पंत और उनके साथ रोहित शर्मा के साथ शीर्ष दस में जगह मिली है। विलियमसन के रैंकिंग में खिसकने का कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से उनका बाहर होना है। उन्होंने ड्रा हुए पहले टेस्ट में 13 रन बनाए। इससे स्मिथ को मदद मिली जिनके नाम अब 891 अंक हो गए हैं।
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में सीनियर भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850 अंक) आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं। वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय भी हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में 412 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं। भारत के रविंद्र जडेजा (386 अंक) और अश्विन (353 अंक) क्रमशरू दूसरे और चैथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 307 अंक और 64वें स्थान पर पहुंचे जबकि एजाज पटेल ने भी करियर के अभी तक सर्वाधिक 323 अंक जुटाए। डेवोन कॉनवे ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी जिससे वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं। इसस रैंकिंग अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भी शामिल है। क्विंटन डि कॉक इससे चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Comment here
You must be logged in to post a comment.