
मुम्बईः अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने मंगलवार को एमआईएएल बोर्ड की बैठक के बाद जीवीके समूह से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) का प्रबंधन नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत सरकार, शहर और औद्योगिक विकास निगम महाराष्ट्र और महाराष्ट्र सरकार से अप्रुवल मिल गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि एमआईएएल भारत का दूसरा सबसे व्यस्तम हवाई अड्डा है। अपने प्रबंधन और विकास पोर्टफोलियो में आठ हवाई अड्डों के साथ, एएएचएल अब भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो 25 प्रतिशत हवाई अड्डों की संख्या के लिए जिम्मेदार है।
कंपनी ने कहा कि वह अगले महीने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण शुरू करेगी। हवाई अड्डे को 2024 में चालू किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)


Comment here
You must be logged in to post a comment.