दिल्ली/एन.सी.आर.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश; आगे और भी बारिश का अनुमान

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।’’

मौसम विभाग ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।