दिल्ली/एन.सी.आर.

Excise policy case: केजरीवाल की जमानत और CBI की गिरफ्तारी पर SC का फैसला कल

Excise policy case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। अपनी याचिका में आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आबकारी नीति मामले में जमानत मांगी है। उन्होंने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को भी चुनौती दी है।