बिहार

जिस तरह सुशांत संग हुआ, वैसे ही बिहार पुलिस मेरे साथ कर रही: Khesari Lal Yadav

पटना : भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव अपने परिवार को मिल रही धमकियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बुधवार को खेसारी लाल यादव ने एक ट्वीट कर कहा है कि आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है, जिन्होंने अपने मन से FIR कर के पूरा नाटक किया, जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। वहीं, आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, FIR दर्ज भी नहीं हो रहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने खुद को भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह का फैन बताया था। वीडियो में वह खेसारी लाल यादव की बेटी और उनकी पत्नी का रेप करने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।
खेसारी लाल ने अपने ट्विटर हैंडल से धमकी भरा यह वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस को टैग करते हुए उनसे निवेदन किया था कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें। गाली ही नहीं बल्कि यह मेरी बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।