
मुंबई: बॉलीवुड में स्टार्स आते हैं, सुपरस्टार बनते हैं और समय के साथ उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी लोकप्रियता केवल फिल्मों की सफलता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वे एक पूरे दौर की पहचान बन जाते हैं। अक्षय कुमार उन्हीं चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अपनी अलग पहचान कायम रखी है। अब फिल्म वेलकम टू द जंगल के नए गाने ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पार्टी एंथम्स की दुनिया में उनका मुकाबला आज भी कोई नहीं कर सकता।
करीब बीस साल पहले रिलीज़ हुआ ‘ऊँचा लंबा कद’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पार्टी कल्चर का हिस्सा बन गया था। आज उसके नए संस्करण में अक्षय कुमार की वही ऊर्जा, वही करिश्मा और वही स्क्रीन प्रेज़ेंस देखने को मिलती है, जिसने उन्हें दर्शकों का चहेता बनाया था। दिशा पाटनी के साथ उनकी नई जोड़ी और गाने का आधुनिक संगीत इसे नई पीढ़ी के लिए भी आकर्षक बनाते है।
अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे हर गाने को एक जश्न में बदल देते हैं। उनका आत्मविश्वास, सहज अंदाज़ और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ केवल एक लोकप्रिय गीत की वापसी नहीं, बल्कि उस स्टारडम का उत्सव है जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। यही वजह है कि करीब दो दशक बाद भी अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद पार्टी स्टार बने हुए हैं।