नई दिल्लीः भारत ने देश में सक्रिय मामलों को 1.50 लाख कें अंतर्गत कर कोविड पर काबू किया है। आज सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,907 वर्तमान सक्रिय मामले भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में रोजाना 13,742 मामले दर्ज किए जा रहे हैं जबकि पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14,037 है। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 399 कम हुई है। महाराष्ट्र में 298 मामलों के जुड़ने के साथ अधिकतम पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि केरल में 803 मामले कम होने के साथ अधिकतम नकारात्मक बदलाव दर्ज किया गया है।
पिछले एक सप्ताह में 12 राज्यों में रोजाना औसतन 100 नए मामले दर्ज किए गए। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कनार्टक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली और हरियाणा। दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 4,000 से अधिक नए मामलों की जानकारी दी है।
24 फरवरी, 2021 को 2,54,356 सत्रों में टीकाकरण का कवरेज आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 1,21,65,598 था जिसमें 64,98,300 एचसीडब्ल्यू (पहला टीका), 13,98,400 एचसीडब्ल्यू (दूसरा टीका) और 42,68,898 एफएलडब्ल्यू (पहला टीका) शामिल है।
कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे डोज की शुरुआत 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए हुई जिन्होंने पहली डोज प्राप्त होने के बाद 28 दिन पूरे कर लिए हैं। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ।
टीकाकरण अभियान के 39वें दिन (23 फरवरी, 2021) 4,20,046 टीके लगाए गए। इनमें से पहली डोज (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के लिए 9,479 सत्र में 2,79,823 लाभार्थियों को टीके लगाए गए और 1,40,223 एचसीडब्ल्यू ने टीके की दूसरी डोज प्राप्त की।
कुल 1,21,65,598 टीकों में से 1,07,67,198 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) ने टीके की पहली डोज प्राप्त की और कुल 13,98,400 एचसीडब्ल्यू ने टीके की दूसरी डोज प्राप्त की।
12 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों ने पंजीकृत एचसीडब्ल्यू के 75 प्रतिशत से अधिक टीके लगाए हैं। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, उत्तरांखड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल है।
10 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में पंजीकृत एफएलडब्ल्यू का 60 प्रतिशत से अधिक टीके लगाए हैं। दादरा और नगर हवेली, राजस्थान, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़।
भारत में मरीजों की ठीक होने की संख्या आज 1,07,26,702 है। ठीक होने वाले मरीजों की दर आज 97.25 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है और यह आज 10,579,795 है।
स्वस्थ होने वाले 86.26 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों में केन्द्रित हैं।
महाराष्ट्र ने एक दिन में स्वस्थ होने वाले 5,869 नए मामलों की जानकारी दी है। पिछले 24 घंटों में केरल में 4,823 लोग, इसके बाद तमिलनाडु में 453 मरीज ठीक हो गए।
नए मामलों में से 86.15 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं।
महाराष्ट्र में रोजाना सबसे अधिक 6,218 नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद केरल में 4,034 जबकि तमिलनाडु ने 442 नए मामले दर्ज किए हैं।
पिछले 24 घंटों में 104 मौतें दर्ज की गईं।
इन मौतों में 81.73 प्रतिशत पांच राज्यों में केन्द्रित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 51 मौतें हुईं। केरल में 14 और पंजाब में 10 लोगों की मौत की खबर है।
19 राज्यों / संघ शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं दी है। ये हैं गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, चंडीगढ़, असम, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली।
तेरह राज्यों में 1 से 5 मौतें हुई हैं; 2 राज्यों में 6 से 10 मौतें हुई हैं; 1 राज्य में 10 से 20 मौतें और 1 राज्य में 20 से अधिक मौतें हुई हैं।
