कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रही है, ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और करीब 150 दिनों के बाद कश्मीर में खत्म होगी...इस यात्रा से कांग्रेस को काफी उम्मीद हैं। हालांकि यात्रा को शुरू हुए चार ही दिन हुए हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस में इसे लेकर वार-पलटवार शुरू हो गया है।
भारतीय रुपया, जो कैलेंडर वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से गिर रहा था और कई बार निचले स्तर को छू गया था, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को खर्च करके कई बार विवेकपूर्ण तरीके से बचाव किया है।
त्रिपुरा में राज्यसभा की एक सीट के लिए 22 सितंबर को उपचुनाव होगा. इसके लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मैदान में उतारा है। दरअसल, डॉ. माणिक साहा के इस्तीफ़े से यह सीट ख़ाली हुई थी। डॉ. साहा को बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा का सीएम बनाया गया था।
गोवा के कर्लीज रेस्तरां को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह के शुक्रवार को होगी। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन के चलते एनजीटी ने इसे गिराने का आदेश दिया था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए अगली सुनवाई करेगा।
गाजियाबाद के संजयनगर में पार्क में खेलने गए 10 साल बच्चे पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। कुत्ते ने उसके चेहरे पर काटा है। उसके चेहरे पर करीब 150 से ज्यादा टांके आए हैं।
कर्नाटक के पुत्तूर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडिया सामने आया है, जिसमें एक बस कंडक्टर, एक यात्री से मारपीट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, बस कंडक्टर यात्री के सीने पर लात मारकर उसे बस से बाहर गिरा देता है।
कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक एक कारोबारी के घर पर ईडी ने छापा मारा है। इस दौरान 7 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को वकीलों के बार-बार स्थगन के अनुरोध पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा 'हम नहीं चाहते कि उच्चतम न्यायालय ‘तारीख पे तारीख’ वाली अदालत बने।'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने 88.44 मीटर भाला फेंक कर रहे सबसे आगे
यूपी सरकार प्रदेश में लंपी वायरस को लेकर मास्टरप्लान तैयार कर रही है। पीलीभीत से इटावा तक योगी सरकार 300 किमी लंबी इम्यून बेल्ट बनाएगी। बता दें 5 जिलों के 23 ब्लॉक से होकर गुजरने वाली इम्यून बेल्ट 10 किलोमीटर चौड़ी होगी।
22 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण, दिवाली तक 3 फ्लेवर में लॉन्च करने की जिम्मेवारी बेटी ईशा अंबानी पर
शराब घोटाले को लेकर आए वीडियो स्टिंग के मामले को लेकर अब भाजपा ने सीबीआई के पास जाने का फैसला कर लिया है। दिल्ली भाजपा के विधायक जांच एजेंसी सीबीआई को पत्र लिखकर इस वीडियो स्टिंग का संज्ञान लेते हुए जांच करने की मांग करने जा रहे हैं।
