मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भारत के सबसे बड़े कार चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान असम निवासी अनिल चौहान (52) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने खुलासा किया है कि 1990 के दशक से अब तक वह 8,000 से भी ज्यादा कारें चोरी कर चुका है।
न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति ए एस ओका की पीठ ने कहा कि इस देश में बड़ी संख्या में अस्पताल, नर्सिंग होम और चिकित्सा संस्थान निजी हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार से ये आशा नहीं की जा सकती कि वो इन निजी संस्थानों को सुरक्षा उपल्ब्ध कराएं।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) और एलएंडटी (L&T) के एक संघ ने न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) से चार साल की अवधि में पांच पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट बनाने के लिए 860 करोड़ रुपये का सौदा हासिल किया है।
विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया। टूर्नामेंट में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में सोमवार को होटल लेवाना में आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण कई लोग झुलस गए हैं, जिनको सिविल अस्पताल भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हैं।
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी और महंगाई 'मोदी सरकार के दो भाई' हैं।
पाकिस्तान ने दो दशक से अधिक समय में पहली बार सोमवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रशिक्षित आतंकवादी का शव स्वीकार किया, जिसने सेना की एक चौकी पर हमले के लिए जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की थी।
चार साल पुराने स्पेस टेक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने सीरीज-बी फाइनेंसिंग राउंड में 51 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय अंतरिक्ष-तकनीक क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा फंडिंग राउंड है।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी की नेता के रूप में चुनी गई हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हरा दिया है। ट्रस देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी।
भारत का विदेशी कर्ज लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2022 में यह 8.2 प्रतिशत बढ़कर 620.7 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने ऋण को टिकाऊ घोषित किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि कर्ज का स्तर अब नीचे आ सकता है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की पालघर के पास दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।
केंद्र से जारी नए आदेश में बताया गया कि किन हालात में मिल सकता है अवकाश
