आने वाले 25 सालों के लिए हमें अपने संकल्पों को 5 आधारों पर केंद्रित करना होगा। हमें उन पांच प्रण को लेकर 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तो आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करना होगा।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 20 सदस्यीय राज्य मंत्रिमंडल को विभागों का आवंटन किया, जिसमें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को प्रमुख मंत्रालय मिले।
भारत का कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 vaccination) कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.99 करोड़ (2,07,99,63,555) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,76,28,993 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के बाद अब सलमान खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'हर घर तिरंगा अभियान' के साथ जुड़ते हुए देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और इस मिशन में एक-एक कर दिग्गज सितारे भी जुड़ते जा रहे हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई है। कांग्रेस पार्टी सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। जम्मू कश्मीर में बर्खास्त किए गए चार कर्मचारियों में हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद भी शामिल है। चारों को आतंकी संबंधों के कारण सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मुंबई में पुलिस कर्मियों की दौड़ और एक कार और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया हैl उन्हें एक युद्धपोत पर देखा जा सकता हैl उन्होंने इससे जुड़ा अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl
स्वतंत्रता के अमृत उत्सव को चिह्नित करने के लिए, संस्कृति मंत्रालय ने 'हर घर तिरंगा' पहल शुरू की है। सरकार ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहराने के लिए कहा है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और तिरंगे के साथ जुड़ाव को गहरा करना है। यह अभियान सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू किया गया है।
देश के दिग्गज बिजनेसमैन, स्टॉक ट्रेडर और इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद खबर उस ऐतिहासिक दिन के कुछ ही दिन बाद आई जब राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने पहली उड़ान भरी।
पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म पीड़ित बच्चों के मामले में तुरंत सजा देने वाले जज का निलंबन वापस हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के नाराजगी जाहिर करने के बाद जज को बहाल किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट को फटकार भी लगाई है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric Vehicle) के निर्माण की जांच के लिए गठित एक समिति ने आग की घटनाओं की एक श्रृंखला के मद्देनजर बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और वेंटिंग तंत्र में गंभीर खामियां पाई हैं।
