अभिनेत्री रीना कपूर इन दिनों स्टार भारत के नए शो 'आशाओं का सवेरा...धीरे धीरे से' में भावना की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। रीना कपूर एक बहुमुखी अभिनेत्री में से एक हैं, जिन्होंने कई प्रसिद्ध शोज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस शो में वे एक विधवा का किरदार बयां करेंगी। रीना कपूर ने अपने किरदार के बारे में करते हुए दर्शकों से बताया कि वे भविष्य में किस तरह की आदर्श भूमिका निभाना चाहेंगी।
