पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बार-बार भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। आज, अभिनेता ने न्यूयॉर्क (New York) में सबसे बड़ी वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करता है, पैन इंडिया स्टार को परेड में ग्रैंड मार्शल के प्रतिष्ठित खिताब के साथ एक्नॉलेज किया गया हैं, जिसे टाइम्स स्क्वायर में LED स्क्रीन पर भी दिखाया गया था।
