जासूसी के मामले में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जवान का नाम शांतिमय राणा है और वो 24 साल का है। राणा राजस्थान में तैनात था। जवान पर आरोप है कि हनीट्रैप (Honey Trap) में फंसकर उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को गोपनीय दस्तावेज और युद्धाभ्यास की फोटो और वीडियो भेजे हैं।
