प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सारण क्षेत्र में जीरादेई नाम के गांव में हुआ था, यह गांव अब सिवान जिले में है। राजेंद्र प्रसाद का विवाह 12 साल की उम्र में हुआ था। उनकी शादी बड़े धूम धाम से हुई थी। घोड़ों, बैलगाड़ियों और हाथी के साथ चले बारात को वधू के घर पहुंचने में दो दिन लगे थे।
