गुजरात में विपक्षी दल मंहगाई को लेकर बीजेपी को जमकर घेर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी गुजरात की एक रैली में मंहगाई पर बोलते हुए कहा कि भारत में महंगाई नहीं है।
त्रिपुरा में राज्यसभा की एक सीट के लिए 22 सितंबर को उपचुनाव होगा. इसके लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मैदान में उतारा है। दरअसल, डॉ. माणिक साहा के इस्तीफ़े से यह सीट ख़ाली हुई थी। डॉ. साहा को बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा का सीएम बनाया गया था।
लाभ के पद मामले में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने हेमंत सोरेन की विधानसभा में सदस्यता समाप्त कर दी गई है। हालांकि देर शाम तक राजभवन द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार में सांप्रदायिक सदभाव बिगड़ाने के लिए बिहार आ रहे हैं।
वोटर लिस्ट को लेकर मनीष तिवारी, कार्ति व बोरदोलोई के बाद शशि भी आए साथ
गुजरात(GUJRAT) में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। राजनीतिक विद्वानों का कहना है कि आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों को 4 महीने का समय देना चाहती है
