इजरायल दूतावास के पास ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्लीः शुक्रवार की शाम को मध्य दिल्ली के मध्य में इजराइली दूतावास (Embassy of Israel) के पास एक ‘बहुत कम तीव्रता वाला’ IED (इंप्रूव्ड विस्फोटक डिवाइस) विस्फोट किया गया, पुलिस ने कहा है कि इसमें किसी को कोई चोट या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है, इसके अलावा विस्फोट से पास की कारों के शीशे टूटने की सूचना मिली है।

सबसे चौकाने वाली बात ये है कि धमाका विजय चौक (Vijay Chowk) से दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर हुआ, जहां बीटिंग रिट्रीट (Beating the Retreat) समारोह के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President, Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister, Narendra Modi) और सरकार के अन्य वरिष्ठ सदस्य एकत्रित हुए हैं।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर जिंदल निवास के बाहर फुटपाथ पर छोड़ दिया गया था, जो दूतावास से कुछ मीटर की दूरी पर है।

दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। इसे बंद कर दिया गया है और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्पेशल सेल और अन्य खुफिया एजेंसियों के लोग भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।

दूतावास के बाहर पुलिस और सुरक्षाकर्मी भारी संख्या में तैनात हैं। सड़क के दोनों छोरों को दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि राजधानी में दहशत फैलाने के लिए ये धमाका किया गया है। धमाका बहुत ही कम तीव्रता वाला था। इस विस्फोट से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

(more…)