पिछले 10 दिनों से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में भूख हड़ताल (Hunger Strike) पर बैठे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। जेल अधिकारियों ने कहा कि जब यासीन मलिक को इस बारे में बताया गया कि उनकी मांगों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, उसके बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शिखर सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा के आप सरकार के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि महापौरों के सम्मेलन में उनकी उपस्थिति एक 'खराब मिसाल' कायम करेगी।
दिल्ली निवासी 34 वर्षीय पुरुष को मंकीपॉक्स (Monkeypox) का संदिग्ध मामला मानकर लोक नायक अस्पताल में अलग (आइसोलेट) रखा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) द्वारा विश्व शहरों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सिंगापुर यात्रा (Singapore Journey) की अनुमति से इनकार करने के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक ने कहा कि वह पूर्व की सलाह से अलग हैं और यात्रा जरूर करेंगे।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि उनका समुदाय बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) को तब तक माफ नहीं करेगा जब तक कि वह बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माने जाने वाले काले हिरण को मारने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन समय से तीन दिन पहले हुआ था। उस समय मानसून की स्थिति अनुकूल थी और मानसूनी हवाएँ तेजी से आगे बढ़ रही थीं। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि मानसून पहले आ सकता है। अब मानसून निर्धारित तिथि से तीन दिन की देरी से दिल्ली पहुंच सकता है।
संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) चल रहा है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। इसी बीच कांग्रेस के सभी निलंबित सांसदों का निलंबन रद्द (suspension withdrawn) कर दिया गया है।
नई दिल्लीः इस बात पर आश्चर्य जताते हुए कि केंद्र सार्वजनिक धन का उपयोग करके राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त वितरण...
महामारी से प्रभावित 2021 के रिकॉर्ड परिणामों के बाद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बारहवीं और दसवीं कक्षा के परिणाम इस साल प्रभावित हुए। दसवी, बारहवीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट हुई है।
दिल्ली के जाफराबाद (Jaffrabad) इलाके में घर में 4 लोगों की लाश मिली है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि नगर निगम चुनाव (Delhi Civic Polls) समय पर कराने के लिए आप सरकार जल्द ही उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा थी कि केंद्र दिल्ली विधानसभा को भंग कर सकता है और शहर को एक पूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि निवासियों के कड़े प्रतिरोध के कारण ऐसी कोई भी ‘भाजपा का चाल’ विफल हो जाएगी।
केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) टीकाकरण अभियान (vaccination drive) को बढ़ावा देने और एहतियाती खुराक (Booster dose) को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, अब आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक (Aam Aadmi Mohalla Clinics) में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 vaccination) प्रदान करेगी।
