नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द के बाद दिल्ली के एम्स में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उनकी बाइपास सर्जरी की जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों की तरफ से राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है एवं विशेषज्ञ उनकी देखरेख कर रहे हैं।’
75 वर्षीय कोविंद ने शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ के बाद यहां सेना अस्पताल (आर एंड आर) में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 27 मार्च को दोपहर में दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें एक नियोजित बाईपास प्रक्रिया से गुजरने की सलाह दी है, जो 30 मार्च, मंगलवार की सुबह किए जाने की उम्मीद है।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)


