सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric Vehicle) के निर्माण की जांच के लिए गठित एक समिति ने आग की घटनाओं की एक श्रृंखला के मद्देनजर बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और वेंटिंग तंत्र में गंभीर खामियां पाई हैं।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग स्थित बिजबेहरा थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर में आतंकियों द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग की गई है। जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों को काबू में करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।
गुजरात में जामनगर के पास अलेंटो होटल में गुरुवार शाम भीषण आग लग लग गई. होटल में उस वक्त कई गेस्ट ठहरे हुए थे, जिन्हें वक्त रहते बाहर निकाल लिया गया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई. हालांकि होटल स्टाफ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से किसी की जान नहीं गई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, पूर्व उप राष्ट्रपति नायडू व हामिद अंसारी, पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) से मिली थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) को सरकार की तरफ से जेड कैटेगरी (Z category) की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है. जानकारी के मुताबिक अडानी समूह के चैयरमैन को जो जेड कैटेगरी सुरक्षा दी गई है, उसका खर्च वो खुद निर्वहन करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 47 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 54 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 19 हजार 539 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।
डासना देवी मंदिर (Dasna Devi Temple) के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े (Juna Akhada) के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि (Yeti Narasimhanand Giri) ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का विरोध किया है। विवादित बयान देते हुए उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे इस अभियान का बहिष्कार करें।
xमहंत नरेंद्र गिरी के कथित खुदकुशी मामला एक बार फिर सुर्खियों में है...शिकायतकर्ता की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एफिडेविट देकर कहा गया है कि आनंद गिरि के खिलाफ जो FIR दर्ज की गई है, वो उनकी तरफ से नहीं लिखवाई गई है।
रेवड़ी कल्चर को पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक बार फिर से सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट का कहना है कि इसके चलते अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो रहा है। कोर्ट ने आज गुरुवार को कहा कि चुनावों के दौरान किए जाने वाले मुफ्त सुविधाओं के वादे एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के परगल में उरी हमले जैसी साजिश नाकाम हो गई। यहां कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की..इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की, इसमें दो आतंकी ढेर हो गए।हालांकि, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए।
उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के मर्डर केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी की पहचान मोहम्मद रजा के रूप में हुई है और उसे प्रतापगढ़ के पारसोला से गिरफ्तार किया गया। एनआईए और एटीएस ने बुधवार सुबह इस कट्टरपंथी को पकड़ा।
तेजस्वी डिप्टी सीएम होंगे, कांग्रेस भी होगी कैबिनेट में शामिल
