स्वतंत्रता के अमृत उत्सव को चिह्नित करने के लिए, संस्कृति मंत्रालय ने 'हर घर तिरंगा' पहल शुरू की है। सरकार ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहराने के लिए कहा है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और तिरंगे के साथ जुड़ाव को गहरा करना है। यह अभियान सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू किया गया है।
सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया हैl उन्हें एक युद्धपोत पर देखा जा सकता हैl उन्होंने इससे जुड़ा अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मुंबई में पुलिस कर्मियों की दौड़ और एक कार और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,917 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,68,381 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,17,508 पर पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हादसा हो गया। यहां ITBP के जवानों को ले जा रही बस अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास खाई में गिर गई है। एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 7 जवानों की मौत हो गई।
अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है...बुधवार से अमूल के दूध दो रुपये लीटर महंगे हो जाएंगे। मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है।
भारत का कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 vaccination) कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.99 करोड़ (2,07,99,63,555) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,76,28,993 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 20 सदस्यीय राज्य मंत्रिमंडल को विभागों का आवंटन किया, जिसमें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को प्रमुख मंत्रालय मिले।
आने वाले 25 सालों के लिए हमें अपने संकल्पों को 5 आधारों पर केंद्रित करना होगा। हमें उन पांच प्रण को लेकर 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तो आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करना होगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल का समर्थन किया। दक्षिण कोलकाता में एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोलते हुए, बनर्जी ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ईडी, सीबीआई और केंद्र के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करेगी।
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को टारगेट किया गया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर मंगलवार को अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
NIA की एक अदालत ने कथित IS से जुड़े मोहसिन अहमद को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।एजेंसी ने अहमद को छह अगस्त को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया था।
