​Hathras: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को गोलियों से भून डाला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब हाथरस में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए गोलियों से भून डाला क्योंकि उसने अपनी लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया। मामला हाथरस जिले के सासनी के मौजपुर गांव का है, जहां एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 52 वर्षीय अवनीश शर्मा को गोलियां से भून डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। मृतक की पुत्री ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति जिसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया था, बदमाशों ने उसकी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अपराधी  2018 के बाद से जमानत पर चल रहे थे और उसके सहयोगी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में थे। मृतक अवनीश शर्मा की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को छह-सात लोगों ने गोली मारी थी, जिन्होंने उनके मंदिर में भी गोली चलाई थी।

एसपी हाथरस विनीत जयसवाल ने कहा, ‘‘अवनीश शर्मा को गौरव शर्मा और उसके दोस्तों ने गोली मार दी थी।’’

जयसवाल ने बताया कि मामला 2018 का है जब, अवनीश शर्मा ने गौरव शर्मा के खिलाफ ‘छेड़खानी’ के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। उस साल जुलाई में गौरव को जेल भेज दिया गया और एक महीने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। तबसे गौरव शर्मा बेल पर जेल से बाहर था।

एसपी ने बताया, सोमवार को, जब गौरव शर्मा की पत्नी और मामी पूजा के लिए गाँव के एक मंदिर में गए थे, तो वे पहले से मौजूद अवनीश शर्मा की दोनों बेटियों के साथ उनका झगड़ा हो गया। गौरव शर्मा और अवनीश शर्मा को जैसे ही पता चला दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई।

पुलिस ने कहा कि गुस्से में गौरव शर्मा ने अपने परिवार से कुछ लड़कों को बुलाया और अवनीश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

एस पी जयसवाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। हम उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे और चारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।