गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते अपने फैसले में संशोधित कानून के तहत ईडी को दी गई व्यापक शक्तियों की वैधता को बरकरार रखा था। इसे करीब 250 याचिकाओं में चुनौती दी गई थी। फैसले की समीक्षा के लिए विपक्षी दल फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
शिवसेना (Shiv Sena) पर किसका अधिकार है? उद्धव गुट (Uddhav Thackeray) असली शिवसेना है या एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)? इन्हीं सवाल के जवाब के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अहम सुनवाई हुई। शिंदे गुट और उद्धव गुट के वकीलों की तमाम दलीलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वह इससे संबंधित सभी मामलों की सुनवाई करेगा।
भारत में कोरोना के आंकड़ों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 19 हजार 893 नए केस मिले हैं, जो बुधवार के मुकाबले करीब ढाई हज़ार ज्यादा हैं। वहीं कोरोना से 53 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की बात करें तो भारत में 1 लाख 36 हजार 478 एक्टिव केस हैं।
सिक्योरिटी डिस्कवरी डॉट कॉम के साइबर खतरे के खुफिया निदेशक और पत्रकार बॉब डियाचेंको ने दावा किया कि उनके सिस्टम ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर UAN डेटा के साथ दो अलग-अलग आईपी की पहचान की।
अब सोमवार को होगी सुनवाई, 5 जजों की संवैधानिक बेंच में भी भेजने पर होगा विचार
भारत में पिछले 2 साल में कुल 18 इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को लोकसभा में ये जानकारी दी।
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पाया गया कि सिली सोल्स के मालिकों ने मरे हुए व्यक्ति के नाम पर रेस्त्रां में शराब का लाइसेंस रिन्यू करा लिया। इसके चलते कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।
भाजपा विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्री से इसकी बड़े स्तर पर जांच कराने की मांग की है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक क्लर्क के यहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को जो मिला वो हैरान करने वाला था। क्लर्क के घर से 85 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। साथ ही करोड़ों रूपये की प्रॉपर्टी के कागज, लाखों रुपए की ज्वैलरी तथा 3 गाड़ियों भी मिली हैं।
नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में ED ने एक और एक्शन लिया है। संसद के सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी ने समन भेजा, जिसपर कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है
मुश्किल में शिवसेना के धाकड़ नेता, फिलहाल राहत नहीं
भारत में कोरोना (Corona) के नए मामलों में शुक्रवार को फिर से उछाल नजर आया। पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 70 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 हजार 551 नए संक्रमित मिले है। इस दौरान 21 हजार 595 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
