लड़कियों की शादी की एक समान उम्र तय करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। दरअसल राष्ट्रीय महिला आयोग की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया गया है।
पंजाब के तरनतारन सरहाली पुलिस थाने पर हुए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले को आतंकी खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम सरहाली पुलिस स्टेशन का दौरा कर सकती है।
आज तक के एक मंच पर कल शनिवार को भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दाढ़ी पर तंज कसा। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मोदी जी (Narendra Modi) की दाढ़ी बढ़ाई जाती है और राहुल जी की खुद ही बढ़ जाती है।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष नड्डा हुए शामिल, केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा शासित राज्यों के सीएम समेत तमाम दिग्गज जुटे
चुनावों में पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा हावी रहता है। जहां पुरानी पेंशन योजना को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा है। वहीं अब केंद्र सरकार ने इस पर अपना स्टैंड साफ कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशासन को अटल टनल (Atal tunnel) की उद्घाटन पट्टिका को बहाल करने का आदेश दिया है, जो 2020 में गायब हो गई थी।
मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में फंसे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे बच्चे के करीब पहुंच गई थी। सुबह 5 बजे तक शव को बाहर निकाला जा सका।
राज्यों की प्रगति इस 'अमृत काल' में राष्ट्र के विकास को शक्ति देगी, पीएम ने नागपुर में 75,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों की सरकार में तनातनी जारी है। विधायक, सांसद, मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी आर-पार के मूड में दिख रहे हैं। अब इस विवाद में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय हस्तक्षेप करने जा रहा है।
सरकार ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि अपराध से संबंधित 1000 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर और क्रिप्टो संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क या जब्त किया गया है। साथ ही, ऐसी कंपनियों द्वारा नवंबर 2022 और अप्रैल 2019 के बीच अनुमानित जीएसटी चोरी करीब 22,936 करोड़ रुपये थी।
वित्त मंत्रालय ने RBI के रुख को स्पष्ट करते हुए दोहराया है कि मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों (Currency Notes) में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया पर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस ने राजा को पार्टी से निकालने की धमकी तक दे दी।
